पंडरिया विधायक भावना बोहरा ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार बनाने के लिए पंडरिया की जनता का आभार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार बनाने के लिए पंडरिया की जनता का आभार…

आज जनता के जनादेश से नगर पालिका पंडरिया में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के विजयी प्रत्याशियों के निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण और विजय रैली में शामिल होकर सभी को बधाई दी और जनता का आभार व्यक्त किया।

पंडरिया नगर के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु हमने जो संकल्प किया है आज जनता ने उसपर अपने विश्वास की मुहर लगाई है। पंडरिया नगर पालिका से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती मंजुला देवी जी एवं वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड व ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद देने के लिए मैं समस्त पंडरिया के मेरे परिवारजनों का आभार व्यक्त करती हूं।

हमने समृद्ध पंडरिया का जो संकल्प किया है उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। आप सभी के सुझाव एवं मार्गदर्शन और हमर संकल्प पत्र में निहित अपने वादों को पूरा करते हुए पंडरिया नगर को एक आदर्श व विकसित शहर बनाने हम कृतसंकल्पित हैं।

Related posts