कवर्धा में महाकाल पालकी शोभायात्रा 2025 के भव्य आयोजन में सम्मिलित हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
previous arrow
next arrow

श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति,कवर्धा द्वारा आयोजित महाकाल पालकी शोभायात्रा 2025 के भव्य आयोजन में सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शिवभक्ति, सेवा और अनुशासन के इस अनुपम संगम के लिए सभी सहभागियों का अभिनंदन किया।

हजारों की संख्या में उमड़ी शिभक्तों की भीड़ और हर हर महादेव के नारे से पूरा कवर्धा नगर शिवमय हो उठा। इस भव्य आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं।

इस अवसर पर कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Related posts