दिनांक 01/8/2025 को थाना पंडरिया पुलिस को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिल की एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल के चालक द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह जी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेंद्र बघेल जी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल जी के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया श्री भूपत सिंह जी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नितिन तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया एवं रेड कार्रवाई की गई रेड कार्यवाही के दौरान एक बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को रेस्ट हाउस लोरमी रोड पंडरिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया और तलाशी ली गई आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम योगेश कश्यप पिता जनक कश्यप निवासी ग्राम पंडरी खुर्द का होना बताया आरोपी के पास रखें सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसके पास से 39 पावा देसी प्लेन शराब कीमती 3120 रुपए एवं 5 पैकेट डिस्पोजल ग्लास बरामद हुए आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करता पाए जाने पर मौके पर कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया एवं 39 पाव देसी शराब कुल मात्रा 7.020 लीटर कीमती 3120 रुपए 5 पैकेट प्लास्टिक डिस्पोजल कीमती ₹100 एवं कला सिल्वर रंग का बिना नंबर प्लेट का एक हीरो मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स कीमत ₹30000 को आरोपी से जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 169 / 2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय रिमांड हेतु पेश किया गया


