कुई कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदीडीह में आज भी रोशनी(बिजली)के लिए तरस एवं दर दर भटक रहे हैं बैगा आदिवासी लोगों शासन प्रशासन से नाराज

पंडरिया – कुई – कुकदूर क्षेत्र ग्राम छिंदीडीह ग्राम पंचायत छिंदीडीह वि.ख. पंडरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.) का मूल निवासी है जो कि हम आम बैगा आदिवासी लोग ग्राम छिंदीडीह में निवासी करते हैं जो की ग्राम पंचायत छिंदीडीह में आज तक हमारे भारत की आजादी हुए 76-77 वर्ष हो चुके हैं जिसमे आज तक शासन – प्रशासन हम बैगा आदिवासी के लिए बिजली व्यवस्था नही किया गया है जो की ग्राम पंचायत मुख्यालय है तथा मतदाता केंद्र पड़ता है। लेकिन वहां आज लाईट नहीं पहुंची हम लोग बिजली विहीन है अंधेरे का समाना करना पड़ता है
1. ग्राम देवानपटपर में बिजली की व्यवस्था है यहां से ग्राम छिंदीडीह की दूरी मात्र 1 किलो मीटर है यहां से ग्राम छिंदीडीह में खंभा, बिजली की व्यवस्था किया जा सकता है जिसमे हम बैगा आदिवासीयो को बिजली मिल सके ।
2. इस समस्या को बैगा आदिवासी लोग शासन प्रशासन को कई बार लिखित में आवेदन दे चुके हैं लेकिन हमारे आवेदन के प्रति कोई भी प्रकार कार्यवाही नही हुआ है।
इस समस्या को पुनः एक बार से ग्रामीण लोग जिला मुख्यालय कलेक्टर, अधिक्षण अभियंता (वृत्त) कवर्धा, कनिष्ठ अभियंता (विवरण केन्द्र) पंडरिया तीनो जगह ज्ञापन सौंपा गया है।
आवेदक कार्यकर्ता – श्री भोला राम (सरपंच)ग्राम पंचायत छिंदीडीह श्री माया राम मुराली (उपसरपंच) टीकाराम,बजरू सिंह ,शिवप्रसाद परस्ते,समे लाल,राजकुमार,मान सिंह, सभी लोग ग्राम पंचायत छिंदीडीह में बिजली की व्यवस्था कराने के लिए गुहार लगाया।


