कवर्धा में कोटवार की हत्या: कोटवार अपने एक साथी के साथ मिलकर काफी शराब पी. उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में कोटवार की हत्या कर दी गई. बुधवार देर शाम का मामला है. ग्राम कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी गांव के अन्य व्यक्ति चैन सिंह के साथ शराब दुकान पहुंचा. जहां दोनों ने मिलकर शराब पी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.

शराब पीने के बाद बहस हुई और कोटवार की हत्या: शराब पीने के बाद कोटवार और चैन सिंह के बीच मामूली सी बहस ने विवाद और लड़ाई झगड़े का रूप ले लिया. इसी दौरान चैन सिंह ने पास में रखे डंडे से कोटवार पर ताबड़तोड़ हमला कर लहुलुहान कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने झगड़ा छुड़वाया और घायल कोटवार को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां डॉक्टर ने कोटवार को मृत घोषित कर दिया.

कबीरधाम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: सूचना के बाद बोड़ला पुलिस अस्पताल पहुंची. शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया. वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी चैन सिंह को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक पुरानी बात को लेकर कोटवार और चैन सिंह के बीच विवाद हुआ.

बोड़ला थाना प्रभारी रुपाक शर्मा ने बताया “डंडे से पीटने से कोटवार की मौत हुई है. आरोपी चैन सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

Related posts