छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कुकदुर में 5 दिनों से लेन – देन पूरी तरह बंद
वनाँचल क्षेत्र में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कुकदुर बीते 5 दिनों से लेन देन पूरी तरह से बंद है। ये पहली बार नहीं ऐसा 2 माह के भीतर 10 दिनों से बैंक में लेन देन नहीं हो पा रहा था। रक्षाबंधन का त्यौहार बीत गया और भी त्यौहार अब नजदीक है और इस समय पर ऐसी परेशानी आये दिन होने से बैंक कस्टमर को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है । अब कब तक बैंक में लेन – देन चालू होगा पता नहीं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कुकदुर के शाखा प्रबंधक का कहना है कि सरवर खराब है कुछ खराबी की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को भी दे दिया गया है बिलासपुर से इंजीनियर बुलवाए हैं 13.8.2025 तक लेनदेन चालू हो जाएगा


