6 साल से अनुपस्थित सहायक शिक्षिका बर्खास्त
कवर्धा। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने पंडरिया ब्लॉक के सोनपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षिका ममता कुमारी साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ममता साहू जून 2019 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थीं। कई बार स्पष्टीकरण मांगे जाने और नोटिस जारी करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने मई 2025 में मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया, लेकिन जांच में पाया गया कि 2019 से 2025 तक की अनुपस्थिति का कोई वैध कारण नहीं है। शिक्षा विभाग ने नियमों के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया


