गाँव गाँव मे गणपति स्थापना बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी को मनाया गया, मां महामाया भेड़ागढ़ में भी प्रतिवर्ष के भाति इस वर्ष भी गणेश जी का स्थापना किया गया
गाँव गाँव मे गणपति स्थापना बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी को मनाया गया गणेश चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता,प्रथम पूज्नीय गणेश जी की स्थापना करते हैं जो 11 दिन उनके पूजा प्रतिष्ठित कर अनंतचतुर्दशी के दिन हवन पूजन कर विदाई करते है ।आस पास के सभी गाँव मे सार्वजनिक गणेशउत्सव समिति बना कर मूर्ति स्थापना कर रहे है।कई घरों में भी गणेशजी विराजमान हो रहे हैं।किशोरावस्था के बच्चों में इसकी अधिक उत्साह देखने को मिल रही है। भेड़ागढ़, पोलमी, पुटपुटा, सभी ग्रामीण अंचलों में आज गणेश स्थापना की धूम है।