कुंडा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का छठव्रत दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, सुदामा चरित्र का किया गया वर्णन

lok sev
previous arrow
next arrow
कुंडा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का छठव्रत दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, सुदामा चरित्र का किया गया वर्णन
कुंडा। स्वर्गीय राम भजन यादव की स्मृति एवं वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर कुंडा में 7 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण संगीतमय ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत छठव्रत दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राम एवं क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत 108 श्री व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास महाराज के पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल से सम्मान के साथ हुई। इस दौरान रामकुमार यादव, संतोष यादव, पटेल जी सहित यादव परिवार के सदस्यों ने कथा व्यास का सम्मान किया। इसके बाद आरती-पूजन और श्रीमद् भागवत का संगीतमय पाठ किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति दीपा पप्पू धुर्वे, पूर्व सरपंच महेश्वर छोटू साहू, महादेव चंद्राकर, सुधा साहू, लतीफ खान, वरिष्ठ संतराम चंद्राकर और ग्राम आचार्य बालकृष्ण महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति दीपा पप्पू धुर्वे को राधे-राधे का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के जीवन प्रसंग पर आधारित सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने सच्ची मित्रता, प्रेम, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी द्वारा सुदामा के चरण धोकर उनका आदर-सत्कार करने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हुए। इसके साथ ही सुदामा की नगरी के द्वारकाधीश जैसी भव्य बनने का प्रसंग भी सुनाया गया। इस प्रकार सुदामा चरित्र का वर्णन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने अगले दिन होने वाले अंतिम दिवस के देवलोक गमन एवं चढ़होतरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।
यह धार्मिक आयोजन पूर्व पंच प्रतिनिधि नरेंद्र पूर्णिमा यादव के नेतृत्व में प्रतिदिन कराया जा रहा है। आयोजन में रतन यादव, आजू राम यादव, राजेंद्र यादव, राजेश यादव, केदारनाथ यादव, टिकेश्वर यादव, नरेश यादव, चीकू यादव, मयंक यादव, प्रकाश यादव, छन्नू यादव, संतोष यादव, प्रियंका यादव, पूर्णिमा यादव, राधिका यादव, उर्वशी यादव सहित समस्त यादव परिवार और माताजी घूरुवा यादव का सहयोग एवं उपस्थिति रही।

Related posts