कवर्धा– मध्यप्रदेश में निर्मित शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने वाला आरोपी सतीश साहू गिरफ्तार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कवर्धा– मध्यप्रदेश में निर्मित शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने वाला आरोपी सतीश साहू गिरफ्तार।
अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम के तहत् *जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध 03.सितम्बर को वृत्त पंडरिया में गश्त के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सतीश साहू नामक व्यक्ति जो जिला बजाग मध्य प्रदेश का निवासी है जो कि वह ग्राम तेलियापानी लेदरा में किराना दुकान का संचालन करता है और उसी की आड़ लेकर अवैध रुप से शराब का विक्रय करता है। विभाग की टीम द्वारा छद्म क्रेता से मदिरा क्रय कराकर पुष्टि होने उपरांत संदेही व्यक्ति सतीश कुमार साहू पिता लोकमान साहू के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 16 नग प्रिंस लेमन देशी मदिरा प्लेन शराब कुल जुमला मात्रा 2.7 बल्क लीटर बरामद किया गया। उक्त मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित धारा 34(1) ख, 36 के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज राठौर एवं आबकारी वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री गीता साहू, अभिनय रायजादा, रामानंद दीवान, आबकारी मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके, आरक्षक ईम्तियाज खान, कमल मेश्राम, अमर पिल्लै का विशेष योगदान रहा |

Related posts