अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद बेटा जिंदा लौटाः परिजन हुए हैरान, पुलिस परेशान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद बेटा जिंदा लौटाः परिजन हुए हैरान, पुलिस परेशान
सूरजपुर जिले में  चुका युवक अपने ही क्रियाक्रम कार्यक्रम के दौरान जिंदा वापस अपने घर लौट आया। जिसको देखकर सभी लोग हैरान हो गए।- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां मर चुका युवक अपने ही क्रियाक्रम कार्यक्रम के दौरान जिंदा वापस अपने घर लौट आया, जिसको देख लोग हैरत में पड़ गए।
दरअसल, बीते शनिवार को मानपुर में पुलिस को कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान करने के लिए संदेश भेजे गए थे। जिस पर चंद्रपुर के रहने वाले परिवार ने उस शव की शिनाख्त अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप में किया था।पुलिस की मौजूदगी में शव को किया गया दफन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पुरषोत्तम के परिजनों को सौंप दिया गया था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को दफन किया गया। जिसके बाद परिवार के लोगो ने रीति रिवाज के अनुसार काम क्रिया में जुट गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी इस दुख की घड़ी में क्रियाकर्म में शामिल होने आए।

Related posts