उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने सामूहिक रूप से बैठकर सुने जनसरोकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए की लाखों की घोषणाएं

lok sev
previous arrow
next arrow
उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने सामूहिक रूप से बैठकर सुने जनसरोकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए की लाखों की घोषणाएं
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जमीन पर बैठकर सुने जनसरोकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए की लाखों की घोषणाएं
उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ में सीधे जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उनके इस सरल और संवेदनशील व्यवहार ने ग्रामीणों में खास उत्साह पैदा किया। बड़ी संख्या में उपस्थित गांववासियों ने सड़कों, नाली, पानी, बिजली, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं।
श्री शर्मा ने अधिकतर आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया तथा शेष मामलों पर अधिकारियों को तुरंत जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए भैंसबोड़ में की गई प्रमुख घोषणाएं
शीतला मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष के लिए ₹2.50 लाख
नाली निर्माण के लिए ₹3 लाख
बजरंगबली मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष के लिए ₹2.50 लाख
सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹6.50 लाख
धनगांव चौक में सामुदायिक शौचालय निर्माण
धनगांव चौक में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा
गाढ़ाघाट में पुलिया निर्माण हेतु स्टीमेट तैयार करने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेशित किया कि सभी कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के बाद उन्होंने तालपुर, बिरमपुर और मचगांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद करने और विकास कार्यों की समीक्षा का कार्यक्रम भी तय किया।
श्री शर्मा ने कहा कि “जब गांवों का विकास होगा तभी प्रदेश और देश मजबूत होगा। हमारी सरकार हर गांव में बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Related posts