शासकीय प्राथमिक शाला बिरनपुर में संतोष सोनी को सम्मानपूर्वक विदाई
पंडरिया/बिरनपुर, 29 नवंबर 2025।
शासकीय प्राथमिक शाला बिरनपुर संकुल केंद्र खैरझिटी में आज विद्यालय के पूर्व प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार सोनी जी की अधिवर्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री दीपक ठाकुर, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल बिसेन, पेंशनर्स संघ के जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार साहू, तथा विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती उमा देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से श्री संतोष कुमार सोनी जी को शाल, श्रीफल एवं तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बच्चों को न्योता-भोजन कराया गया तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा दूत के रूप में कार्यरत श्रीमती अनिता, श्री रामदयाल धुर्वे, तथा विद्यालय के सफाई कर्मचारी एवं रसोईया भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्द और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।