भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू द्वारा जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।
इसी क्रम में कबीरधाम जिले के लिए श्री कृष्ण चंद्राकर (कुंडा) को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री कृष्ण चंद्राकर के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठनात्मक मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनों को और गति प्रदान करेगी।