पंडरिया में गाँव-गाँव तक पहुँच रही पक्की सड़कें, विधायक भावना बोहरा ने 8.38 करोड़ रु.से अधिक के मेनरोड से उदका तक 14 किमी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मेनरोड से उदका तक 14 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन,7 से अधिक गांवो को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव तक पक्की सड़कों का निर्माण सुनिश्चित हो रहा है। मंगलवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 8 करोड़ 38 लाख 8 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मेनरोड से उदका तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मांग थी, जो अब साकार हो रही है। इस सड़क के निर्माण से ग्राम मोहतरा, सारुपारा, झिरियाकला, झिरियाखुर्द, बुचीपारा, नवागांव टिकैत एवं उदका सहित आस-पास के विभिन्न गाँव में निवासरत परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।



