नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
पंडरिया। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान सन राइस पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम में रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।



