विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया लिख रहा विकास की नई इबारत ₹19.94 करोड़ की विकास का सौगात

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया लिख रहा विकास की नई इबारत ₹19.94 करोड़ की विकास का सौगात
से पंडरिया में विकास का नया युग शुरू उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया लिख रहा विकास की नई इबारत
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान,पंडरिया में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री Arun Sao जी की गरिमामयी उपस्थिति में ₹19 करोड़ 94 लाख 75 हजार से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करते हुए मन अत्यंत गर्व से भर उठा। इस अवसर पर उनका भव्य व आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुझे हर्ष है कि इस अवसर पर लगभग 10,000 की संख्या में पंडरिया विधानसभा के मेरे आप सभी परिवारजन उपस्थित होकर इस विशेष क्षण और विकसित पंडरिया की यात्रा के साक्षी बनकर हमारा मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास हेतु 1-1 करोड़ रुपये की सौगात देने के लिए मैं माननीय उप मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूं।
हमारा संकल्प है कि पंडरिया के प्रत्येक गांव, हर बस्ती और वनांचल क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है उनमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति योजनाएँ, अधोसंरचना विकास, नगरपालिका भवन सह व्यावसायिक परिसर, चौक-चौराहों का विकास, नवीन तहसील भवन तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाएँ शामिल हैं।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में रोजगार, व्यापारिक गतिविधियाँ और आम जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मैं इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त करती हूं और पंडरिया विधानसभा के आप सभी मेरे परिवारजनों को बधाई देती हूं।
आपके आशीर्वाद और विश्वास ने मुझे निरंतर काम करने की ऊर्जा दी है। आज ये सभी परियोजनाएँ पंडरिया के आर्थिक-सामाजिक विकास की नई दिशा निर्धारित करेंगी। आप सबके सहयोग से पंडरिया विधानसभा निश्चित ही विकास के नए स्वर्णिम अध्याय लिखेगी। आप सभी का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर जिला भाजपा एवं पंडरिया विधानसभा के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, नगर पालिका पंडरिया के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पंडरिया के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्त, विभिन्न समाज के प्रमुख एवं प्रतिनिधि मंडल, सभी मंडल के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts