पंडरिया में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, हरियाणा के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत; दो घायल

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरिया में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, हरियाणा के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत; दो घायल
कबीरधाम। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमान कांपा के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलें शामिल थीं। पहली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (क्रमांक HR-08-N-4467) पर गुरुदेव सिंह (45 वर्ष), पिता दलवीर सिंह, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा सवार थे। उनके साथ अरसिद खान (41 वर्ष), पिता अलीसेर, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा भी थे। हादसे में गुरुदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि अरसिद खान घायल हो गए।
वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल होंडा साइन (क्रमांक 28-Q-9373) पर सुनील कुमार कोसरिया (24 वर्ष), पिता राजकुमार, निवासी ग्राम किसुनगण, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ सवार थे। वे भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल पंडरिया पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।

Related posts