कवर्धा: विधायक जनकराम धुर्वे का कटगी खुर्द में भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हुए शामिल

lok sev
previous arrow
next arrow
कवर्धा: विधायक जनकराम धुर्वे का कटगी खुर्द में भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हुए शामिल
कवर्धा। जिला कवर्धा के ग्राम कटगी खुर्द में छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री जनकराम धुर्वे का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री कृष्ण पूसाम एवं समस्त आदिवासी परिवार द्वारा उनका आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

विधायक श्री धुर्वे यहाँ आयोजित स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल भावना को बढ़ावा देने और समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नारायण धुर्वे, विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष धानुक वर्मा, लीला दीदी, विष्णु नेताम, रूपेंद्र वर्मा, कलेश धुर्वे, अशोक मरावी, मनीष, दिलदार कुमारो सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related posts