जिला पंचायत सभापति श्रीमती दीपा धुर्वे ने स्वर्गीय श्रीमती जमुना देवी चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि
कवर्धा/कुंडा: जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा – पप्पू धुर्वे जी आज ग्राम रापा (कुंडा) पहुंचीं। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल चंद्राकर जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती जमुना देवी चंद्राकर जी के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सभापति श्रीमती दीपा धुर्वे ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने भी दिवंगत आत्मा को नमन किया।