विकास की नई राह: टकटोईया से चियाडाड़ मार्ग निर्माण को मिली बजट में स्वीकृति, विधायक भावना बोहरा का जताया आभार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
विकास की नई राह: टकटोईया से चियाडाड़ मार्ग निर्माण को मिली बजट में स्वीकृति, विधायक भावना बोहरा का जताया आभार
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास की बयार तेज हो गई है। राज्य सरकार के मुख्य बजट 2026-27 में क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विकास खण्ड पंडरिया के ग्राम टकटोईया से चियाडाड़ तक लगभग 3.00 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य को महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस घोषणा के बाद से ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
लंबे समय की मांग हुई पूरी
बता दें कि टकटोईया से चियाडाड़ मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों में से एक था। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से अब न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विधायक भावना बोहरा की प्रतिबद्धता का परिणाम
जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति दीपा धुर्वे ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे इस मार्ग के निर्माण के लिए लंबे समय से विधायक भावना बोहरा के समक्ष अपनी बात रख रही थीं। विधायक जी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी और मुख्य बजट में इसे शामिल कराकर स्वीकृति दिलाई। दीपा धुर्वे ने कहा कि यह विधायक भावना बोहरा की अपने क्षेत्र के प्रति समर्पण और विकासोन्मुखी सोच का ही परिणाम है।
सुधरेगी शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति
3 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के बनने से टकटोईया, चियाडाड़ और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने, मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने और किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति के लिए जिला पंचायत सभापति दीपा धुर्वे सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने अपनी लोकप्रिय विधायक श्रीमती भावना बोहरा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि “भावना दीदी” के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Related posts