शासकीय नवीन महाविद्यालय, कुई–कुकदुर में बैडमिंटन कोर्ट का भव्य उद्घाटन 2 मार्च को

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
शासकीय नवीन महाविद्यालय, कुई–कुकदुर में बैडमिंटन कोर्ट का भव्य उद्घाटन 2 मार्च को
कुई–कुकदुर, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।
शासकीय नवीन महाविद्यालय, कुई–कुकदुर के प्रशासनिक भवन परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन 2 मार्च 2026 को दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। महाविद्यालय परिवार के लिए यह अवसर खेल सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री सोनू सलूजा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री दशरथ कुंभकार एवं श्री बसंत वाटिया समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी. ए. घनश्याम द्वारा की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। इससे छात्रों को अब परिसर में ही नियमित अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
प्राचार्य प्रोफेसर जी. ए. घनश्याम ने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। बैडमिंटन कोर्ट के प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी सहायता मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया जाएगा तथा खेल के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
महाविद्यालय परिवार ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों से समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related posts