पंडरिया JSKB शाखा प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान का कुकदूर तबादला
विधायक भावना बोहरा से कर्मचारियों ने की थी शिकायत, स्थानांतरण के बाद सहकारी समिति कर्मचारियों में खुशी
पंडरिया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (JSKB) की पंडरिया शाखा के प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान का स्थानांतरण कर उन्हें कुकदूर शाखा में पदस्थ किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पंडरिया ब्लॉक के सहकारी समिति कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, विगत दिनों पंडरिया ब्लॉक के विभिन्न सहकारी समितियों के प्रभारियों एवं कर्मचारियों ने शाखा प्रबंधक की कार्यशैली को लेकर आपत्ति जताई थी। कर्मचारियों का आरोप था कि उनकी कार्यप्रणाली से विभागीय कार्यों, समितियों के संचालन और कर्मचारी हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसके बाद कर्मचारियों ने एकजुट होकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था।



