नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पंडरिया। थाना पंडरिया क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई।
बताया गया कि 11 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के 10 फरवरी से लापता होने की रिपोर्ट थाना पंडरिया में दर्ज कराई गई थी। नाबालिग से संबंधित मामला होने के कारण पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश के बाद 22 फरवरी 2026 को अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बयान दिया, जिसके आधार पर फरार आरोपी विक्रम सारथी पिता दयाराम सारथी (31 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02 सारथी मोहल्ला पंडरिया को 7 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2) (एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Related posts