सुशासन सरकार का संकल्प : सुदृढ़ होती ऊर्जा व्यवस्था मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 से लाखों उपभोक्ताओं को राहत

lok sev
previous arrow
next arrow
सुशासन सरकार का संकल्प : सुदृढ़ होती ऊर्जा व्यवस्था मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 से लाखों उपभोक्ताओं को राहत
रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता को राहत देने और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार की इस योजना से प्रदेश के 28 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। लंबे समय से बकाया बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत बिलों के भुगतान में राहत और आसान समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं का लंबित बिलों का निपटारा सरल तरीके से हो सकेगा।
योजना की खास बात यह है कि 31 मार्च 2023 तक निष्क्रिय हुए बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ता भी इसका लाभ ले सकेंगे। ऐसे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन लंबे समय से बंद पड़े हैं, वे भी योजना के तहत अपने बकाया बिलों का समाधान कर सकेंगे।
सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेकर अपने लंबित बिजली बिलों का निपटारा करें और प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इसके साथ ही आम जनता को आर्थिक राहत प्रदान करना भी इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।

Related posts