वनांचल के जंगलों में घायल जंगली भैंसा, वन विभाग की टीम जुटी बचाव और जांच में

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
वनांचल के जंगलों में घायल जंगली भैंसा, वन विभाग की टीम जुटी बचाव और जांच में
पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के भैंसाडाबरा, चियाडांड और जामुनपानी के जंगलों में एक जंगली भैंसा अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीर-बाण से घायल किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से घायल भैंसा पिछले चार दिनों से जंगलों में इधर-उधर भटक रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, भैंसा कभी एक गांव के पास तो कभी दूसरे जंगल क्षेत्र में देखा जा रहा है। घायल होने के कारण वह आक्रामक भी हो सकता है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार भैंसे की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसे काबू में नहीं किया जा सका है।
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तेज धूप के बावजूद लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। टीम भैंसे की लोकेशन ट्रैक करने के साथ-साथ उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने और उपचार देने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर किस अज्ञात व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया।
वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और दोषी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के साथ इस प्रकार की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता घायल भैंसे को सुरक्षित पकड़कर उसका इलाज कराना है, ताकि उसे किसी बड़े खतरे से बचाया जा सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

Related posts