कुई मंडल में कांग्रेस का बूथ स्तर संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न, कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुई मंडल में कांग्रेस का बूथ स्तर संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न, कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
कुई (पंडरिया): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कुई मंडल में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. अकबर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी पदम कोठारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम साहू के निर्देशन में मंडल स्तर पर पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए (BLA) का गठन किया गया। इस दौरान कुई मंडल संगठन सृजन प्रभारी सुजीत कुंभकार एवं सह प्रभारी गणेश राज की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कोदवागोडान, कामठी, पोलमी, नेऊर एवं कुई सेक्टर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस से जुड़े पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस कृष्ण पूसाम का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी संयुक्त ब्लॉक अध्यक्ष, जिला संगठन प्रमुख, ब्लॉक संगठन प्रमुख तथा मंडल एवं सेक्टर स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना रहा।

Related posts