कुकदूर में समीक्षा बैठक: जनकल्याण योजनाओं और किसानों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा

lok sev
previous arrow
next arrow
कुकदूर में समीक्षा बैठक: जनकल्याण योजनाओं और किसान सुविधाओं पर जोर
कुकदूर, 27 अप्रैल 2026। परियोजना कार्यालय कुकदूर, तहसील कार्यालय कुकदूर एवं जिला सहकारी बैंक कुकदूर में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के प्रतिनिधि के रूप में रामगोपाल वट्टी शामिल हुए। उनके साथ भाजपा मंडल अनुसूचित जाति अध्यक्ष रतिराम भट्ट, मंडल महामंत्री सोनू सलूजा, दशरथ कुंभकार, मंडल उपाध्यक्ष भगाऊ राम धुर्वे, राकेश डडसेना तथा सोसाइटी अध्यक्ष भाग सिंह मरावी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी बंधन योजना, कुपोषण मुक्ति योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेषकर सीमांकन, बटांकन और राजस्व संबंधी लंबित मामलों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
वहीं जिला सहकारी बैंक में किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तहत खाद-बीज हेतु ऋण राशि की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और बैंकिंग प्रक्रिया सरल व सुगम बनाई जाए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से समन्वय बनाकर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और क्षेत्रीय विकास को गति देने की अपील की।

Related posts