कुई (कुकदूर) में स्व. श्रीराम मरकाम के दशगात्र कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
पंडरिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुई (कुकदूर) में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को स्वर्गीय श्रीराम मरकाम जी के दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गणेश राज के पूज्य बड़े पिताजी स्व. श्रीराम मरकाम को श्रद्धांजलि अर्पित करने क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के महामंत्री राकेश चंद्राकर, सचिव वीरेंद्र अनंत, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया रजक, साहू समाज मंडल अध्यक्ष टुकेस्वर साहू सहित रमेश राज और अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
बताया गया कि स्व. श्रीराम मरकाम का निधन 21 अप्रैल 2026 को हुआ था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुःखद अवसर पर उपस्थित जनों ने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से उनके पुत्र ज्ञानसिंह मरकाम और मनोज मरकाम से मुलाकात कर सांत्वना दी।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।