पंडरिया विधायक भावना बोहरा की बड़ी पहल: भीषण गर्मी में वनांचल ग्राम सेन्दूरखार के लिए विधायक निधि से भेजे गए पानी के टैंकर 

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की बड़ी पहल: भीषण गर्मी में वनांचल ग्राम सेन्दूरखार के लिए विधायक निधि से भेजे गए पानी के टैंकर
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल ग्राम सेन्दूरखार के ग्रामीणों को इस तपती गर्मी में पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र की संवेदनशील विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणों की मूलभूत समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपनी विधायक निधि से गांव में पानी के टैंकरों की विशेष व्यवस्था कराई है। इस त्वरित पहल से वनांचल क्षेत्र के परिवारों में खुशी की लहर है और ग्रामीणों को अब पानी के लिए मिलों दूर भटकना नहीं पड़ रहा है।भीषण गर्मी में ग्रामीणों के लिए संजीवनी बने टैंकरपंडरिया ब्लॉक का वनांचल क्षेत्र सेन्दूरखार जल संकट के लिए जाना जाता है। हर साल गर्मी की शुरुआत होते ही यहाँ के पारंपरिक जलस्रोत, कुएं और हैंडपंप सूख जाते हैं। पथरीला और पहाड़ी इलाका होने के कारण भूजल स्तर अत्यधिक नीचे चला जाता है। इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पीने के पानी के लिए कड़ी धूप में झरिया और नदी-नालों पर निर्भर रहना पड़ता था। ग्रामीणों की इस तकलीफ को देखते हुए विधायक भावना बोहरा ने तत्काल कदम उठाए और विधायक निधि से विशेष रूप से पानी के टैंकर स्वीकृत कर गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू करवाई।हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना लक्ष्य: भावना बोहराइस जनकल्याणकारी कार्य पर बात करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी पहली प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत एक गंभीर मानवीय समस्या है। सेन्दूरखार के भाई-बहनों को पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए परेशान होना पड़े, यह कतई स्वीकार्य नहीं है। विधायक निधि से भेजे जा रहे इन टैंकरों के माध्यम से गांव के हर घर तक साफ पानी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के किसी भी गांव में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
महिलाओं और बुजुर्गों ने जताया विधायक का आभारपानी के टैंकर गांव पहुँचने पर सेन्दूरखार के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव की महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें सुबह होते ही पानी के इंतजाम में जुटना पड़ता था, जिससे उनका पूरा समय बर्बाद हो जाता था। अब गांव में ही टैंकर के माध्यम से भरपूर पानी मिल रहा है। ग्रामीणों ने विधायक भावना बोहरा की इस संवेदनशीलता और जनहितैषी सोच की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts