पुरुषोत्तम मास में पंडरिया में सजेगा भागवत ज्ञान का दरबार, 1 जून से श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरिया में 1 जून से शुरू होगी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा
पंडरिया। नगर के हरिनाला स्थित तिवारी कॉम्प्लेक्स, कवर्धा रोड में 1 जून से 9 जून 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की अहेतुकी कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से आयोजित इस मोक्षदायिनी कथा में श्रद्धालुओं को भागवत रसपान का अवसर प्राप्त होगा।
आयोजन समिति एवं तिवारी परिवार ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने मल मास को आशीर्वाद देकर पुरुषोत्तम मास का स्वरूप प्रदान किया था, इसलिए इस मास में भागवत कथा सुनना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
यह आयोजन स्वर्गीय खेदूप्रसाद तिवारी, स्वर्गीय श्रीमती चम्पाबाई तिवारी एवं स्वर्गीय दीपक तिवारी की स्मृति में किया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में पं. भूषण उपाध्याय (मुंगेली) श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। यजमान के रूप में सुधांशु-अल्का चतुर्वेदी, नरेन्द्र-सरोज तिवारी एवं राहुल कृष्णा शास्त्री (नवागढ़) उपस्थित रहेंगे।
कथा का शुभारंभ 1 जून को भव्य शोभायात्रा एवं वेदी पूजन के साथ होगा। सप्ताह भर चलने वाली कथा में ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्रीरामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सुदामा मिलन तथा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह सहित विभिन्न अलौकिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा का समापन 9 जून को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, तर्पण एवं सहस्त्रधारा कार्यक्रम के साथ होगा।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
पुरुषोत्तम मास में पंडरिया में सजेगा भागवत ज्ञान का दरबार, 1 जून से श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ

Related posts