

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे बंदर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बेजुबान का शव काफी देर तक सड़क के किनारे लावारिस हालत में पड़ा रहा।भाजपाइयों और सीजी सिंगर ने पेश की मानवता की मिसालसड़क से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजर जब इस मृत जीव पर पड़ी, तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुकदुर मंडल के कुकदुर बूथ अध्यक्ष रामकिशोर यादव, भगवान सिंह धुर्वे और छत्तीसगढ़ी लोक गायक (CG सिंगर) शत्रुघ्न वहां पहुंचे। सड़क किनारे बेजुबान के शव को देखकर इन सभी का दिल पसीज गया।उन्होंने बिना समय गंवाए मृत बंदर के शव को वहां से सम्मानपूर्वक उठाया। हिंदू धर्म में बंदर को भगवान हनुमान का रूप माना जाता है, इसी आस्था और जीव दया की भावना को सर्वोपरि रखते हुए सभी ने मिलकर गड्ढा खोदा और पूरे विधि-विधान के साथ बेजुबान का मिट्टी संस्कार किया।इलाके में हो रही सराहनाइस नेक कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। अक्सर देखा जाता है कि सड़क हादसों में घायल या मृत जानवरों को लोग नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन पोलमी बैरियर के पास दिखाई गई इस तत्परता ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। रामकिशोर यादव और सिंगर शत्रुघ्न ने कहा कि बेजुबान जानवर बोल नहीं सकते, लेकिन दर्द उन्हें भी होता है। सड़क पर दुर्घटना के बाद उन्हें इस तरह छोड़ना इंसानियत के खिलाफ है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेताओं और छत्तीसगढ़ी कलाकार के इस संवेदनशील कार्य की खुले दिल से सराहना की है।