वनांचल क्षेत्र की शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर बीईओ दीपक ठाकुर का जोर, दो चरणों में हुई समीक्षा बैठक

lok sev
previous arrow
next arrow
वनांचल क्षेत्र की शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर बीईओ दीपक ठाकुर का जोर, दो चरणों में हुई समीक्षा बैठक
कुई-कुकदुर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने सोमवार, 13 जुलाई 2026 को वनांचल क्षेत्र के विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता की समीक्षा के लिए दो चरणों में बैठक ली। प्रथम पाली में संकुल केंद्र देवसरा एवं खैरझिटी पुराना की संयुक्त समीक्षा बैठक देवसरा में आयोजित हुई, जबकि द्वितीय पाली में संकुल केंद्र पोलमी, भाकूर एवं सेंदूरखार की संयुक्त बैठक पोलमी में संपन्न हुई।
बैठक में श्री ठाकुर ने शिक्षा गुणवत्ता, नियमित पठन-पाठन, इमला, लेखन अभ्यास, पहाड़ा, समय-सारिणी, दैनंदिनी लेखन, शालेय अनुशासन, स्वच्छता तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी शिक्षकों का समर्पित प्रयास जरूरी है।
संकुल समन्वयक अशोक कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र जायसवाल एवं नारायण कुंभकार ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी का आत्मीय स्वागत किया। बैठक में प्रधान पाठक राजेन्द्र नेताम, ईश्वर परस्ते, श्रीमती चंद्रिका पुसाम,रोशन कौशिल, संतराम सोनवानी सहित तीनों संकुलों के सभी प्रधान पाठक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार सोनी ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि श्री दीपक ठाकुर का इस वनांचल क्षेत्र से पुराना जुड़ाव रहा है। शिक्षक के रूप में लंबे समय तक कार्य करने के कारण वे यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों, विद्यार्थियों की चुनौतियों तथा विद्यालयों की वास्तविक आवश्यकताओं से भली-भाँति परिचित हैं। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ निश्चित रूप से वनांचल क्षेत्र के विद्यालयों और विद्यार्थियों को मिलेगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्राप्त होगी।

 

बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने के लिए सभी प्रधान पाठकों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया। बैठक पश्चात उनके द्वारा हाई स्कूल पोलमी,देवसरा परिसर में गुलर का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related posts