पीएम मोदी के जन्मदिन पर बैगा आश्रम नेउर में जला ‘आशीर्वाद का दिया’, केक काटकर मनाया उत्सव

lok sev
previous arrow
next arrow
बैगा बालकों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’, केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
ग्राम पंचायत नेउर : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके जनसेवा तथा समर्पण के 25 वर्षों के गौरवशाली सफर के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर को आदिवासी बैगा बालक आश्रम, नेउर में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर आश्रम के बच्चों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया और देश के प्रधानसेवक के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर दीं शुभकामनाएं
कार्यक्रम का शुभारंभ आदिम जाति कल्याण विभाग जिला निगरानी समिति के सदस्य एवं आदिवासी बैगा बालक आश्रम नेउर की निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री रतिराम भट्ट तथा श्री बहादुर लाल सुन ए द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों, आश्रम के स्टाफ और नन्हे बैगा बालकों ने पंक्तिबद्ध होकर दीपक जलाए। दीप प्रज्वलन से पूरा आश्रम परिसर रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा से जगमगा उठा। इसके पश्चात, बालकों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान के बीच केक काटा गया और सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा मरावी, प्रेमसिंह मुराली, सहस राम बोरिया, ग्राम पंचायत नेउर की पूर्व सरपंच कुसुम बाई सोनी सहित बालक आश्रम के समस्त बच्चे, उनके माता-पिता, आश्रम का स्टाफ और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जनसेवा के 25 वर्षों के समर्पण को किया गया नमन
समिति के अध्यक्ष श्री रतिराम भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा प्रतीक है। शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से आज समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक विकास की किरण पहुंच रही है। आदिवासी बैगा समाज के बच्चों के बीच इस दिन को मनाना अत्यंत गौरव की बात है।
कार्यक्रम के अंत में आश्रम के बच्चों को मिठाई एवं अध्ययन सामग्री वितरित की गई। मासूम बालकों के उत्साह और ग्रामीणों की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। पूरे ग्राम पंचायत नेउर में इस दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने
को मिला।

Related posts