कुकदूर क्षेत्र के ग्राम कामठी में खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय का शव, जांच में जुटी पुलिस

lok sev
previous arrow
next arrow
कुकदूर क्षेत्र के ग्राम कामठी में खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय का शव, जांच में जुटी पुलिस
कुकदूर। थाना कुकदुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ 40 वर्षीय ग्रामीण नंदू पडवार का शव उनके ही खेत में बनी झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
सुबह खेत के लिए निकला था मृतक
जानकारी के अनुसार, नंदू पडवार सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे घर पर चाय-नाश्ता करने के बाद अपने खेत के लिए निकला था। दोपहर 2:00 बजे तक जब वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन गाँव या आस-पास कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
झोपड़ी में मिला शव, मच गया हड़कंप
खोजते-खोजते जब परिजन अपने खेत पहुँचे और वहाँ बनी झोपड़ी के अंदर देखा, तो उनके होश उड़ गए। नंदू का शव झोपड़ी के भीतर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी गाँव के अन्य लोगों और कुकदुर थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही कुकदुर पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतारा और मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुकदुर पुलिस मामले की हर पहलू से जाँच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts