विधायक भावना बोहरा ने दिव्यांग राजेश कौशिक को भेंट की निःशुल्क पेट्रोल चलित स्कूटी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

lok sev
previous arrow
next arrow
विधायक भावना बोहरा ने दिव्यांग राजेश कौशिक को भेंट की निःशुल्क पेट्रोल चलित स्कूटी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
**रणवीरपुर। जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा ने आज अपने कार्यालय रणवीरपुर में ग्राम भाटकुंडेरा निवासी दिव्यांग भाई श्री राजेश कौशिक को निःशुल्क पेट्रोल चलित स्कूटी भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राजेश कौशिक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूटी मिलने से राजेश के चेहरे पर आई मुस्कान ने उपस्थित लोगों का मन भावुक कर दिया।
विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन को थोड़ा आसान बनाने, उसके चेहरे पर मुस्कान लाने और उसे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते देखने से बड़ा सुख शायद ही कोई हो। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना उनका सदैव प्रयास रहा है।
दिव्यांगजनों के लिए आवागमन की सुविधा जीवन को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पेट्रोल चलित स्कूटी मिलने से राजेश कौशिक को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से पूरा कर सकेंगे। यह सहायता उनके लिए केवल एक वाहन तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वतंत्र जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। जरूरतमंदों की सहायता करना और उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान की दिशा में प्रयास करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे प्रयासों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और दूसरों को भी सेवा एवं सहयोग के लिए प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि राजेश कौशिक के जीवन का हर कदम खुशियों, आत्मविश्वास और सफलता की ओर बढ़े। साथ ही उनके जीवन में सुख, समृद्धि और नई संभावनाओं का आगमन हो।
विधायक भावना बोहरा द्वारा दिव्यांगजन को निःशुल्क पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान किए जाने की इस पहल को जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना
जा रहा है।

Related posts