कुकदुर रोड (पंडरिया) में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

आज कुकदुर रोड (पंडरिया) में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया।

इस प्रतीक्षालय से यात्रियों को धूप व बारिश के मौसम में अपने गंतव्य तक जाने हेतु यात्री वाहनों की प्रतीक्षा में संरक्षण व सुरक्षा मिलेगी।

मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से ही क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित होती है और आम जनता को उसका प्रत्यक्ष लाभ मिलता है।

संपर्क, संवाद, स्नेह और समाधान।

यही है सुशासन तिहार की पहचान।।

आज ग्राम मोहतराखुर्द (पंडरिया) मेंआयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में सहभागिता कर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

इस दौरान विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया साथ ही हितग्राहियों से बातचीत कर, धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित कर गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार व शिशुओं के अन्नप्रासन संस्कार किया।

 माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के निर्देश पर प्रारंभ इस अभिनव पहल का उद्देश्य है—जनता की हर समस्याओं का समाधान।यह अभियान प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Related posts