संसद भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय मुलाकात की। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया

lok sev
previous arrow
next arrow

 आज संसद भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय मुलाकात की। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। 

प्रधानमंत्री जी से छत्तीसगढ़ के विकास और नई औद्योगिक विकास नीति के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही बस्तर के विकास का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया। इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल है। उन्होंने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

माननीय प्रधानमंत्री जी से उनके 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

Related posts