23 दिसम्बर संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती ग्राम डालामौहा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जहां क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती दीपा -पप्पू धुर्वे जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के महान संत तथा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के जन्मदिवस को जयंती के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज गुरु घासीदास बाबा जी के 268 वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत डालमौहा सतनामी समाज के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जयंती मनाया गया इस बार भारतीय सतनामी समाज की जयंती बहुत ही ज्यादा अनोखी और खास रहा जैतखाम चौक में गुरुघासीदास बाबा और इस मनमोहक तथा दर्शनीय जैतखाम चौक से गुजरने वाले लोगबाग इस चौक की
खूबसूरती को देखते है तो देखते ही रह जाते है इसे देखकर आंखे ओझल करने का मन ही नहीं करता है इसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है और यहां से गुजरने वाले अधिकांश लोग इस जैतखाम चौक को प्रणाम कर रहे है , घासीदास बाबा के मूर्ति में माल्यार्पण और पूजा अर्चना करके और बाबा जी के सत्य और अहिंसा के प्रतीक इस मॉडल जैतखाम में श्वेत झंडा लगाकर किया गया जयंती के दिन यहां पर उपस्थित सभी आदरणीय जनों के स्वागत में सतनामी समाज ग्राम पंचायत डालमौहा में साल श्रीफल नारियल देकर माल्यार्पण करके किया।




