भोरमदेव में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, सीएम, डिप्टी सीएम हुए शामिल

lok sev
previous arrow
next arrow

उपमुख्यमंत्री श्विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का फल यह आयोजन विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और श्रद्धालुओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “कभी सनातनियों पर लाठी बरसती थी, अब भोलेबाबा के भक्तों पर पुष्प बरस रहे हैं।” इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को एक नई दिशा दी है। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है।

Related posts