उपचार में लापरवाही से बायसन की मौत? वन विभाग के दावों पर उठे सवाल
पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बदौरा के जंगल से एक चिंताजनक और सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। पिछले एक महीने से क्षेत्र में विचरण कर रहा एक बायसन, जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था, उसकी आज रात करीब 9:30 बजे मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बायसन के शरीर में तीन बाण (तीर) लगे हुए थे, जिसके बाद वन विभाग द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था। हालांकि, अब उसकी मौत के बाद उपचार में लापरवाही के आरोप तेज हो गए हैं।



