पंडरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली ऑफिस का घेराव

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
माननीय राज्यपाल महोदय, छत्तीसगढ़ द्वाराः कार्यपालन अभियंता (संचारण / संधारण) संभाग पंडरिया।पंडरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली ऑफिस का घेराव/तालाबंदी बाबत्। राज्य भाजपा सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर बेतहाशा मूल्य वृद्धी, राज्य भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट है। बढ़े हुए बिजली बिल भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी बाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है।
काग्रेस सरकार की समय से वर्तमान भाजपा सरकार के राज में हर उपभोगता का औसतन बिजली बिल दुगुना हो गया है। कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरु किया था जिनका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता थां कांग्रेस सरकार द्वारा शुरु किए गये 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोगता आता था। इस माह बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल दुगुना आया
कांग्रेस पार्टी राज्य भाजपा सरकार के ऐसे अन्याय पूर्ण फैसले का विरोध करती है। सरकार के इस जन विरोधी निर्णय के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने 3 एवं 4 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के समस्त जिले के सभी छोटे-बड़े विद्युत कार्यालयों का घेराव कर तालाबंदी किये जाने का निर्णय लिया है।
भवदीय नवीन जायसवाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया

Related posts