पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मां महामाया भेड़ागढ़ में नौ दिनों तक चले नवरात्र पर्व का समापन मां दुर्गा के विसर्जन हर्षोल्लास के साथ हुआ

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मां महामाया भेड़ागढ़ में नौ दिनों तक चले नवरात्र पर्व का समापन मां दुर्गा के विसर्जन हर्षोल्लास के साथ हुआ। पूरे नौ दिनों तक गांव में भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया। माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां की आराधना की। विसर्जन के दिन प्रातः से ही पूरे क्षेत्र में उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
दुर्गा प्रतिमा को सजे हुए रथ पर विराजित कर गांव के युवक और श्रद्धालु द्वारा बाजे-गाजे की गूंज के बीच जय माता दी के जयघोष लगाते हुए विसर्जन यात्रा पर निकले। जगह-जगह भक्तों ने माँ दुर्गा की आरती उतारी और पुष्पवृष्टि कर माता रानी को भावभीनी विदाई दी। यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधान में माता के भजनों पर थिरकती नजर आईं। वहीं युवा श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में उत्साह का संचार कर रहे थे। पूरा गांव जय अम्बे गौरी, जय मां दुर्गे के जयकारों से गूंज उठा।

Related posts