घोघरा खुर्द में विवाह समारोह में शामिल हुईं जिला पंचायत सभापति दीपा धुर्वे
कबीरधाम। आज जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति आदरणीय श्रीमती दीपा (पप्पू) धुर्वे जी अपने क्षेत्र के ग्राम घोघरा खुर्द (नूनमट्टी) पहुंचीं, जहां उन्होंने श्री कांशीराम यादव जी के निवास पर आयोजित उनकी सुपुत्री सौ. कु. सुनईया यादव के विवाह समारोह में ससम्मान सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभापति जी ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
विवाह समारोह में ग्रामवासियों एवं परिजनों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभापति दीपा धुर्वे जी ने परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की और विवाह जैसे पवित्र बंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने की बात कही।



