वन विभाग कवर्धा ने अवैध चराई पर सख़्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना 6,840 रु.वसूला गया

lok sev
previous arrow
next arrow

वन विभाग कवर्धा ने अवैध चराई पर सख़्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना 6,840 रु.वसूला गया

वन विभाग कवर्धा ने अवैध चराई पर सख़्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी के आदेश और उपवनमंडलाधिकारी कवर्धा के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी तथा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बंजारी की टीम द्वारा की गई।

दिनांक 20 अगस्त को जामपानी बीट के कक्ष क्रमांक आर.एफ.-48 में गश्त के दौरान वनभूमि पर अवैध रूप से भेड़, बकरी एवं ऊंटों की चराई कराई जा रही थी। मौके पर वन विभाग ने जप्तीनामा तैयार कर कार्यवाही की और पी.ओ.आर. क्रमांक 20728/14 दिनांक 20.08.2025 के तहत कुल ₹6,840/- की जुर्माना राशि वसूल की। साथ ही अवैध चराई कराए जा रहे पशुओं को मौके से बेदखल कर दिया गया।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वनभूमि पर अवैध चराई, अतिक्रमण अथवा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts