शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोलमी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोलमी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
कुई-कुकदुर। विकासखंड पंडरिया अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोलमी में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर का माहौल उत्साह, उमंग और भावुकता से भरा रहा।
कार्यक्रम के दौरान विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने यादगार पलों को स्मरण करते हुए स्कूल को ग्लोब सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए। वहीं कक्षा छठवीं और सातवीं के जूनियर छात्र-छात्राओं ने भी अपने सीनियर साथियों को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह को रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने डांस और विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जिसका उपस्थित सभी लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज और मिठाई की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख राजेंद्र नेताम, समन्वयक अशोक पाण्डेय सहित शिक्षक राकेश सोनी, महेश उइके, द्वारिका चंद्रवंशी और पुनमचंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts