ग्राम पंचायत पोलमी में आदिवासी सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
ग्राम पंचायत पोलमी में आदिवासी सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ
ग्राम पंचायत पोलमी में आदिवासी सेवा सहकारी मर्यादित समिति पोलमी (पंजीयन क्रमांक 299) का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास एवं आदिवासी समाज की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमिर पुसाम (जिला महामंत्री) उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में भागसिंह मरावी (अध्यक्ष, आदिवासी सेवा सहकारी समिति चांटा), मधुर सिंह मरावी (सरपंच प्रतिनिधि, पोलमी), शंकर सिंह धुर्वे (सरपंच, पुटपुटा), धनंजय लहरें (सरपंच, कुई), भगउ धुर्वे (सरपंच, दमगढ़) तथा रामनाथ करायत (उपसरपंच) मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने समिति के शुभारंभ को ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय किसानों, आदिवासी परिवारों और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। समिति के माध्यम से कृषि संबंधित सुविधाएं, ऋण व्यवस्था और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कार्यक्रम में विजय गढ़ेवाल, रामशरण साहू, अंगद राम शिव, कालीचरण शिव, नंदराम पंद्राम, अंजकुमार, रायसिंह, हीरालाल, शिवकुमार धुर्वे, श्रीराम नायक, हेमंत ब्रम्ह, परसादी राम मरावी, बलराम पंद्राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही दीपक देवांगन (प्रबंधक, आदिवासी सेवा सहकारी समिति चांटा), तीरथ राम पुसाम, दीपक पुसाम, मोहन शांडिल्य और गणेश मरावी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ग्रामीणों में इस नई समिति को लेकर खासा उत्साह देखा गया और इसे क्षेत्र के विकास का नया अध्याय बताया गया।

Related posts