शिवपुर पोलमी ( भंगीटोला ): ग्राम सिंघारी में आयोजित पांच दिवसीय अखंड नवधा रामायण में शिव शंकर मानस मंडली शिवपुर पोलमी ( भंगीटोला ) के कलाकारों ने मचाई धूम
शिवपुर पोलमी ( भंगीटोला ): ग्राम सिंघारी में आयोजित पांच दिवसीय अखंड नवधा रामायण में शिव शंकर मानस मंडली शिवपुर पोलमी ( भंगीटोला ) के कलाकारों ने मचाई धूम
ग्राम शिवपुर पोलमी( भंगीटोला) के बाल कलाकारों ने बहुत ही कम उम्र में भगवान श्री राम चन्द्र जी की गायन वादन के साथ भक्तो को शराबोर करते हुए राम भक्ति की धारा को प्रवाहित करते दिखाई दे रहें हैं |
इन बाल कलाकारों ने अभी हाल ही में घोघरा एवं छिरपानी में अपने भक्तिमयी गायन वादन से भक्तों व श्रोताओं को मोहित कर दिए , वैसे हि ग्राम सिंघारी ब्लॉक बोड़ला में पांच दिवसीय अखंड नवधा रामायण आयोजित है जिसमें तृतीय दिवस 06/ 02/ 2026 दिन शुक्रवार को शिव शंकर मानस मंडली शिवपुर पोलमी ( भंगीटोला ) के नन्हे कलाकारों ने ग्राम सिंघारी के माता बहनों श्रोतागण सभी का मन मोह लिया लगभग 8 मानस मंडली के रहते हुए शिव शंकर मानस मंडली को विशेष स्थान दिया गया इस मानस मंडली में कथा वाचक श्री आशाराम शिव , गायक स्वागत राम शिव ,शिवम शिव, गायिका हर्षिता शिव , नैन्शी शिव , तबला में संगत करते हुए दिखे देवाशिष शिव , शुभम शिव, निहाल गढ़ेवाल मंजीरा में संगत कर रहे थे हर्ष शिव झूमका में संगत कर रहे थे आदर्श शिव , पेड में संगत कर रहे थे दिनेश धुर्वे जी , आर्गन में संगत कर रहे थे स्वागत राम शिव जी , हारमोनियम में संगत कर रहे थे शिवम शिव जी एवं बुद्धुराम बघेल जी मचस्थ रहे , बहुत ही सुहानी ,मनोहर दृश्य देखने को मिला बहुत ही कम उम्र में बहुत ही दूर-दूर तक रामचरितमानस गायन वादन करने के लिए जाते हैं ऐसा मनोहर दृश्य पूरा दर्शक श्रोता गण जय-जयकार करते हुए तालियों से स्वागत किया और राम भक्ति में डूब गए , शिव शंकर मानस मंडली ने धूम हि माचा दिया दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया | अपने पूरे क्षेत्र में गायन वादन एवं कथा के लिए उभरते हुए एवं चर्चित
दिख रहे हैं कलाकार