थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी मंदिर में हलषष्ठी पूजा के दिन मेन गेट पर ताला लगाने वाले के ऊपर एफ आई आर हेतु उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग व ज्ञापन सौंपा गया

lok sev
previous arrow
next arrow

थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी हलषष्ठी पूजा के मेन गेट पर ताला लगाने के ऊपर एफ आई आर करने हेतु उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग व ज्ञापन सौंपा गया

ग्राम कामठी में दिनांक 14. 8. 2025 को हलषष्ठी पूजा कार्यक्रम मंदिर परिसर में हर वर्ष के अनुसार आयोजित किया गया था एवं पूजा की थाली के साथ 20 से 30 महिलाओं मंदिर परिसर में आ गई थी तभी महिलाओं को आते देखकर बुढादेव मंदिर के पुजारी राम सिंह पिता परसराम गोड ग्राम मूनगाडिह निवासी के द्वारा गेट में ताला लगा दिया गया मंदिर परिसर में 20-30 महिलाओं को 2 घंटे तक ताला लगाकर बंधक बनाकर रखा गया था और बार-बार निवेदन करने के बाद भी ताला नहीं खोला गया तब जिससे हिन्दू धर्म को बहुत ठेस पहुंचा उसके बाद तहसीलदार मैडम , CEO मैडम एवं पुलिस प्रशासन थाना कुकदूर एवं जिला सदस्य जनपद क्षेत्र क्रमांक 01 जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 आने के बाद ताला को पंचनामा लेकर ताला तोड़ा गया तब जाकर शाम 6:00 बजे पूजा कार्य चालू हुआ उसके बाद एसडीएम मैडम को और तहसीलदार के समक्ष में ताला वहां पर लगाया गया था और ताला की चाबी सरपंच के सुपुर्द किया गया था और दूसरा दिन कुछ अधर्मियों के द्वारा ताला तोड़ दिया गया उन्हीं के संबंध में आज समस्त ग्रामवासी कामठी के महिला एवं पुरुष एफ आई आर करने हेतु उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हुए ज्ञापन सोपा गया

Related posts