शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोलमी में गूंजा ‘परीक्षा पर चर्चा’ का मंत्र, पीएम मोदी के सुझावों से छात्र हुए ऊर्जित

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोलमी में गूंजा ‘परीक्षा पर चर्चा’ का मंत्र, पीएम मोदी के सुझावों से छात्र हुए ऊर्जित
कुई कुकदुर/पंडरिया: विकासखण्ड पंडरिया के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोलमी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ बेहद उत्साह के साथ आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में मोबाइल और साउंड बॉक्स के माध्यम से कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनाया गया।
तनाव मुक्ति और सफलता के मिले टिप्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव से बचने, बेहतर समय प्रबंधन (Time Management) और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने के गुर सिखाए। पीएम के “सफलता के मंत्रों” को बच्चों ने बड़ी एकाग्रता के साथ सुना। छात्रों का कहना था कि प्रधानमंत्री की बातों से उन्हें आने वाली परीक्षाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।
शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
इस कार्यक्रम के दौरान शाला के प्रधान पाठक राजेन्द्र नेताम और संकुल समन्वयक अशोक पाण्डेय सहित शिक्षक राकेश सोनी, महेश उइके, द्वारिका चंद्रवंशी व पुनमचंद्र ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करें और एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर व्याप्त डर को कम करने और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts